हरिद्वार-सहायक श्रम आयुक्त के के गुप्ता ने अवगत कराया कि जिला बाल श्रम टास्क फोर्स (DTF) हरिद्वार द्वारा 06 जून 2024 से
बाल एवं किशोर श्रमिकों के रेस्क्यू / चिन्हिकरण विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस
अभियान के दौरान 20 जून 2024 तक कुल 04 बाल श्रमिक रेस्क्यू चिन्हित किये गये तथा
बाल श्रमिक नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करायी
गई। उक्त अभियान 30 जून 2024 तक चलाया जायेगा। चिन्हित बाल, श्रमिकों के शैक्षणिक
पुर्नवास कराये जाने व उनके परिवार के सदस्यों को केंन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालिक
योजनाओं से लाभान्वित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत
हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…


