केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से सितम्बर में “सिल्क एक्सपो” तथा “रेशम घर” के उद्घाटन के लिए मांगा समय : कृषि मंत्री गणेश जोशी

 

नई दिल्ली,24 जुलाई। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री भारत सरकार गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से केन्द्रीय रेशम बोर्ड (वस्त्र मंत्रालय) भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में रेशम विकास हेतु विभिन्न परियोजनाओं के लिए धनराशि अनुमोदित करने का अनुरोध किया गया। जिनका विवरण निम्नानुसार है। जनपद देहरादून में ₹199.22 लाख से पोस्ट कोकून सेक्टर का सुदृढ़ीकरण का कार्य। देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर में ₹509.65 लाख से ओक टसर विकास परियोजना का कार्य। जनपद चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ एवं चम्पावत में शहतूती रेशम के विकास हेतु 06 कलस्टर एवं जनपद बागेश्वर में मूंगा रेशम विकास (वन्या क्षेत्र) में ₹13.19 (करोड) से कलस्टर निर्माण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने करने का आग्रह किया गया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को अवगत कराया कि रेशम विभाग द्वारा सिल्क पार्क, देहरादून में रेशम उत्पादन को बढ़ावा दिये जाने के लिए केन्द्रीय रेशम बोर्ड के सहयोग से “रेशम घर” का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि आगामी माह में सिल्क एक्सपो भी लगाया जाना प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न राज्यों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इस कार्यक्रम से दून सिल्क को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी तथा रेशम किसानों को रोजगार से जोड़ा जा सकेगा। मंत्री जोशी ने सितम्बर माह में “सिल्क एक्सपो” तथा “रेशम घर” के उद्घाटन हेतु केंद्रीय मंत्री से समय प्रदान करने का आग्रह भी किया।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने इन सभी बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Posts

संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में जनता की सुविधा हेतु ‘ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट’ की शुरुआत

हरिद्वार जनसामान्य को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी सरल एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभागीय परिवहन कार्यालय, हरिद्वार में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट प्रारम्भ किया…

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *