मंत्री गणेश जोशी के निर्देश के बाद उत्तराखण्ड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत बीएमएम कर्मचारियों के वेतन हुई वृद्धि

 

 

देहरादून, 18 जून। प्रदेश के ग्राम्य में विकास मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय कार्यालय में आज ग्राम्य विकास विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक कर योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली।
विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी तक सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत बीएमएम कर्मचारियों के वेतन वृद्धि में विसंगतियों को शीघ्र निराकरण कर बीएमएम कर्मचारियों के वेतन बढ़ाते हुए 35 हजार से 42500 कर दिया गया।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी लखपति दीदी योजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि चार धाम यात्रा रूट पर एनआरएलएम के 122 आउटलेट लगाए गए हैं। मंत्री ने आदिकैलाश, कैंची धाम भी स्टॉल लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों से पीएमजीएसवाई के सड़कों के निर्माण की भी जानकारी ली। मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 104 सड़को के निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों के निर्माण से संबंधित सभी की टेंडरिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है ओर शीघ्र ही उनकी स्वीकृति जारी हो जाएगी। उन्होंने कहा पीएमजीएसवाई में सड़कों के निर्माण में उत्तराखंड देश में नंबर वन है। विभागीय मंत्री ने हाउस आफ हिमालय के संबंध में भी अधिकारियों को उसकी ब्रांडिंग मार्केटिंग और पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, अपर सचिव मनुज गोयल सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

  *हरिद्वार, 17 मार्च 2026* बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *