32 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृत हुए अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी

 

*हरिद्वार 28 फरवरी 2026*
अधिवर्षता आयु पुर्ण करने पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को जिला कार्यालय सभागार में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फूल मालाओं से श्री नेगी का स्वागत किया तथा भावभीनी विदाई दी गई।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर श्री नेगी की भगवान से दीर्घ आयु की कामना की।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उन्हें सेवानिवृत्त होने पर शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि श्री नेगी सौम्य एवं सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी है तथा उन्होंने 32 वर्ष की प्रशासनिक सेवा बाखूबी निभाया है तथा श्री नेगी ने दायित्वों का निर्वाहन बड़ी कुशलता एवं ईमानदारी से किया है तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।उन्होंने उनके सेवानिवृत्त के बाद का समय परिवार संग सुखी जीवन एवं दीर्घ आयु के लिए मां गंगा से प्रार्थना की ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने उन्हें सेवानिवृत्त होने की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि श्री नेगी ने अपने 32 वर्ष की सेवा निर्विघ्न एवं कुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन किया है तथा उन्होंने श्री नेगी के सुखी जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी आर चौहान रावत,सचिव एचआरडीए मनीष कुमार,नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री नेगी को उनके सेवानिवृत्त की बधाई एवं शुभकामना दी।
कार्यक्रम का संचालन प्रशानिक अधिकारी नवीन मोहन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,जिला खनन अधिकारी काजिम रजा, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित जिला कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Posts

साई कुटुम्ब द्वारा 13वें “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन

हरिद्वार आज दिनांक 7 जून 2026 को साई कुटुम्ब द्वारा 13वीं बार “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन गोविंदपुरी के गोविंद घाट पर किया गया । साई कुटुम्ब अध्यक्षा पूनम कपिल…

एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज नेशनल हाईवे-58 क्षेत्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *