आज 02.09.2026 आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा जिला नोडल अधिकारी HIV/AIDS/जिला क्षय रोग अधिकारी, हरिद्वार के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन, हरिद्वार पर IEC Campaign आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान यात्रियों एवं आमजन को HIV/AIDS से बचाव, जागरूकता एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी गई तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक HIV रोकथाम एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुँचाना और समुदाय में जागरूकता बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *