विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

हरिद्वार, 5 जून 2025 – पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता के उद्देश्य से आदर्श युवा समिति, हरिद्वार के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   यह कार्यक्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलड़ी, एथल तथा पीएम श्री विद्यालय, मुंडाखेड़ा कलां में संपन्न हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य था – पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना तथा नई पीढ़ी में हरित चेतना का संचार करना।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों, शिक्षकों, तथा आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का सामूहिक रूप से रोपण किया गया। विद्यार्थियों को पौधों के महत्व, उनकी देखभाल एवं पर्यावरणीय भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलड़ी-
बेलड़ी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 85 छात्र-छात्राओं’’ एवं शिक्षकों की उपस्थिति में लगभग 100 पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों में आंवला, नीम, अमरूद, बेल और अर्जुन जैसे औषधीय एवं फलदार वृक्ष प्रमुख रहे। विद्यालय की ओर से यह संकल्प लिया गया कि प्रत्येक कक्षा एक-एक पौधे को गोद लेगी और वर्ष भर उसकी देखभाल सुनिश्चित करेगी।
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एथल-
एथल विद्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत एक छोटी प्रभात फेरी से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए। यहाँ लगभग 60 विद्यार्थियों’’ की उपस्थिति में 50 पौधे रोपे गए जिनमें बरगद, प शहतूत और गुलमोहर जैसे पौधों को प्राथमिकता दी गई। विद्यालय ने आगामी वर्षों में एक हरित गलियारा विकसित करने का संकल्प लिया है, जिसमें छात्रों द्वारा लगाए गए वृक्षों को जोड़कर एक सतत हरित मार्ग तैयार किया जाएगा। इस पहल को विज्ञान क्लब के वार्षिक प्रोजेक्ट में भी सम्मिलित किया गया है, जिससे बच्चों में दीर्घकालिक भागीदारी बनी रहे।
पीएम श्री विद्यालय, मुंडाखेड़ा कलां
मुंडाखेड़ा कलां स्थित पीएम श्री विद्यालय में लगभग 80 छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ की उपस्थिति में 50 पौधे लगाए गए। इस स्थान पर विशेष रूप से गुलमोहर, जामुन, अर्जुन, और नीम के पौधों का चयन किया गया, जो आने वाले वर्षों में विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाएंगे। विद्यालय ने घोषणा की कि यहां इक्को क्लब के माध्यम से पौधों की देखरेख और उनकी मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करेंगे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से गोदरेज कंपनी के मानव संसाधन प्रमुख श्री जगपाल सिंह तथा रिलैक्सो फुटवियर की वरिष्ठ अधिकारी श्री हंसा दत्ता ने सहभागिता की।
अपने प्रेरक संबोधन में श्री जगपाल सिंह ने कहा, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत हमारा यह निरंतर प्रयास है कि हम पर्यावरण-संवेदनशील अभियानों में न केवल भाग लें, बल्कि उन्हें दीर्घकालिक सफलता तक पहुँचाएँ। वृक्षारोपण केवल प्रतीकात्मक पहल नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ हमारी साझेदारी का प्रमाण है। ’’गोदरेज का सपना है कि हम इस क्षेत्र में एक हरित पट्टी विकसित करें, जिसकी देखरेख अगले पाँच वर्षों तक स्वयं गोदरेज करेगी’’, ताकि पौधों की पूर्ण वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। यह पहल हमारी पृथ्वी को हरित और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।
समिति के अध्यक्ष श्री लखबीर सिंह ने कहा, वृक्षारोपण मात्र एक औपचारिकता नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण देने का संकल्प है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आज जो पौधे लगाए जा रहे हैं, वे आने वाले वर्षों में फलें-फूलें और पर्यावरण संरक्षण का आधार बनें।

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष वृक्ष माता के सम्मान में समर्पित करते हुए लगाया गया, ताकि उनका स्नेह और संरक्षण सदैव प्रकृति के रूप में हमारे साथ बना रहे।ष्
श्री हंसा दत्ता रिलैक्सो फुटवियर ने अपने वक्तव्य मे कहा कि पर्यावरण केवल हमारी जरूरत नहीं, हमारी जिम्मेदारी भी है। रिलैक्सो फुटवियर में हम यह मानते हैं कि एक स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण ही सतत विकास का आधार है। विश्व पर्यावरण दिवस के इस पावन अवसर पर, हम प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह संकल्प लेते हैं कि हमारे प्रत्येक कदम प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में उठें।
कार्यक्रम में ममता संस्था द्वारा भी प्रतिभाग किया गया साथ ही दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण, समस्त शैक्षिक स्टाफ, छात्र-छात्राएँ तथा समिति के प्रमुख सदस्य नितिन बडोनी, आशीष कुमार, विपिन सिंह, रेखा रानी, अंग्रेज सिंह, पवन सैनी, राहुल, सौरभ रिखरा, ज्योति, सुनीता, मानस और उजमा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *