ए आरटीओ कार्यालय परिसर की प्रवेश व्यवस्था एवं सुरक्षा का विस्तृत निरीक्षण

हरिद्वार 17 नवंबर 2025

एआरटीओ निखिल शर्मा के नेतृत्व में,टीटीओ वरुणा सैनी, भारत भूषण एवं मुकेश भारती की उपस्थिति में आरटीओ कार्यालय परिसर की प्रवेश व्यवस्था एवं सुरक्षा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि कार्यालय में किसी भी प्रकार का अनधिकृत व्यक्ति मौजूद न हो इसके निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रवेश रजिस्टर (Entry Register) का परीक्षण किया गया तथा (प्रवेश द्वार पर तैनात कर्मियों) को निर्देश दिए गए कि किसी भी व्यक्ति को तब तक परिसर में प्रवेश न दिया जाए, जब तक वह आगंतुक रजिस्टर में अपना उद्देश्य दर्ज न कर दे।
उन्होंने सभी आगंतुकों के लिए नाम, मोबाइल नंबर और आने का कारण लिखना अनिवार्य किया गया साथ ही सेकंड हैंड वाहन विक्रेताओं का निरीक्षण।
निरीक्षण दल द्वारा सेकंड हैंड वाहन विक्रेताओं का भी औचक निरीक्षण किया गया। नियमों के अनुसार सेकंड हैंड वाहन का व्यापार करने के लिए परिवहन विभाग से डीलर लाइसेंस लेना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान कुल 5 सेकंड हैंड कार डीलरों की जाँच की गई—
इनमें से केवल एक (Maruti True Value) के पास वैध डीलर लाइसेंस पाया गया तथा बाकी डीलर बिना लाइसेंस के ही वाहन खरीद–फरोख्त करते मिले साथ ही
जाँच में सामने आया कि बिना लाइसेंस वाले डीलरों के परिसर में 100 से अधिक वाहन खड़े हैं। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई—
इन सभी वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, जिससे उनकी Transfer of Ownership प्रक्रिया रोक दी गई है तथा संबंधित डीलरों को नोटिस जारी कर यह निर्देश दिया गया कि वे विभाग से वैध लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन बिक्री–खरीद कर सकेंगे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *