अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण तथा अवैध कब्जों के खिलाफ जबर्दस्त मुहिम

हरिद्वार। उपाध्यक्ष  हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण श्री विनय शंकर पाण्डेय द्वारा अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण तथा अवैध कब्जों के खिलाफ जबर्दस्त मुहिम छेड़ी गयी है, उनके आदेशों के क्रम में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा विगत 15 दिनों में कुल 36 अवैध सम्पत्तियों को सील करने के आदेश पारित किये गये हैं, जिनमें से 16 अवैध निर्माण/अवैध प्लाटिंग के हैं।
हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों/सम्पतियों के सील किये जाने के परिणामरूप 14 अवैध निर्माण पूर्ण रूप से बन्द किये जाने के सम्बन्ध में शपथ पत्र/शमन आवेदन प्राधिकरण को प्राप्त हुये हैं।
हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने यह भी अवगत कराया कि अवैध निर्माण/अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने की मुहिम के तहत आगामी 08 अप्रैल,2022 को सुमन नगर एवं ज्वालापुर क्षेत्र में  06 अवैध निर्माण/ प्लाटिंग को ध्वस्त करने के लिये चिह्नित कर लिया गया है, जिस पर आगामी 08 अप्रैल को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो अवैध प्लाटिंग/अवैध निर्माण में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *