उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड राजकीय पेंशनर्स समन्वित मंच के तत्वावधान में 76वां गणतंत्र दिवस

हरिद्वार, 26 जनवरी।
उत्तर प्रदेश-उत्तराखण्ड राजकीय पेंशनर्स समन्वित मंच के तत्वावधान में 76वां गणतंत्र दिवस
बड़े धूम धाम से मनाया गया। सिंह द्वार और प्रेम नगर पुल के बीच गंगनहर स्थित शहीद भगत सिंह
घाट पर सरकारी पेंशनरों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ साथ देश की स्वतंत्रता के
लिए बलिदान करने वालो को श्रद्धांजलि अर्पित कीगयी।
शहीद भगत सिंह घाट पर एकत्र पंेशनरों व वरिष्ठ नागरिकों ने वरिष्ठ पेंशनर एम पी सिंह, बी
पी चौहान, मंजू सिंह, जे पी चाहर के नेत्रत्व में तिरंगा फहराया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी
भाग लिया। इस अवसर पर हुई सभा में वक्ताओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विचार व्यक्त किये। मंच के
मुख्य संयोजक, राजकीय पेंशनर जे पी चाहर ने बताया कि जीवन के पचास पचपन वर्षों तक
अनुशासनात्मक विधि से राष्ट्रीय पर्व मनाते रहे पूर्व कार्मिकों ने राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु
76वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाने का निर्णय लिया गया था। चाहर न बताया कि उत्तराखण्ड में ‡
राजकीय पेंशनर्स द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय पर्व मनाने की पहल की गयी है।
बी पी चौहान की अध्यक्षता और जे पी चाहर के संचालन में सम्पन्न कार्यक्रम में आर के जोशी,
एल सी पाण्डे, अतर सिंह, पंकज गुप्ता, सरिता गुप्ता, अनिरूद्ध शर्मा, पी के सिंह, एम पी सिंह, मोहन
लाल शर्मा, रामबीर सिंह, मंजू सिंह, राकेश चौहान, सत्यवीर सिंह, एम पी सिंह, एच सी पाण्डे, पवन
कुमारी, सुधा त्यागी, अन्जुम आरा, प्रकाश जोशी, रमेश चन्द पंत, वीर सिह, शिक्षा बालियान, आर सी
उपाध्याय, कृष्ण अवतार, वीना चौहान, के पी सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये।

Related Posts

वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) द्वारा जून की भीषण गर्मी में ठंडे शरबत का वितरण किया गया|

हरिद्वार दिनांक 14 जून 2026   को रामनगर के पास काली माता मंदिर के सामने, आर्य नगर, ज्वालापुर पर वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) द्वारा जून की भीषण गर्मी में…

जिलाधिकारी की सख्ती के बाद सभी ब्लॉकों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति गठित

  *हरिद्वार 15 जून 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की सख्ती के बाद हरिद्वार के सभी ब्लॉकों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समितियों का गठन कर लिया गया है। इन समितियों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *