मा0 मंत्री, श्री सतपाल महाराज ने आज कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

हरिद्वार समाचार- उत्तराखण्ड के पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल-उत्तराखण्ड नदी परियोजनायें मा0 मंत्री, श्री सतपाल महाराज ने आज कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मा0 मंत्री ने कहा कि कोरोना वारियर्स को सम्मानित करते हुये मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संगठित होकर कोरोना को परास्त करने की दिशा में जो अथक प्रयास व अद्वितीय कार्य किये हैं, उनकी मैं सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि बन्द मुट्ठी होने पर शक्ति बन जाती है। आज जरूरत इस बात की है कि कोरोना की इस लड़ाई को हम सभी मिलकर लड़ें, हम विजयी अवश्य होंगे।
आगामी महाकुम्भ का जिक्र करते हुये श्री सतपाल महाराज ने कहा कि महाकुम्भ को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी इसका जो स्वरूप तय करेंगे, जो दिशा-निर्देश देंगे, उसका पालन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज विज्ञान का युग है। सारी जनता सेटेलाइट के माध्यम से कुम्भ से जुड़ सकती है।
मा0 मंत्री जी ने जिन्हें कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मानित किया उनमें-श्री सी0 रविशंकर, जिलाधिकारी, हरिद्वार, श्री सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार, श्री विनीत तोमर, मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार(अनुपस्थित कोरोना की वजह से), श्री कृष्ण कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, श्री बी0के0 मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, अपर मेलाधिकारी, श्री हरबीर सिंह, अपर मेलाधिकारी, श्री सुरजीत सिंह पंवार, अपर पुलिस अधीक्षक, कुम्भ, श्री नरेन्द्र भण्डारी, नगर आयुक्त, नगर निगम(अनुपस्थित), श्रीमती नमामि बंसल, ज्वाईण्ट मजिस्ट्रेट, रूड़की, श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, नगर, श्री स्वप्न किशोर सिंह, पुलिस अधीक्षक, देहात, श्री मनोज कत्याल,ए0एस0पी0, जी0आर0पी0, श्री जगदीश लाल नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार, श्री गोपाल सिंह चैहान उपजिलाधिकारी (अनुपस्थित), श्री संतोष कुमार पांडे उपजिलाधिकारी भगवानपुर, श्री पूरण सिंह राणा उपजिलाधिकारी लक्सर(अनुपस्थित), श्री एस0के0 झा मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री के0के0 अग्रवाल जिला पूर्ति अधिकारी, श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिला मजिस्ट्रेट, श्री मनीष तिवारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री वी0के0 यादव, मुख्य कृषि अधिकारी, श्री नरेन्द्र यादव, मुख्य उद्यान अधिकारी, श्रीमती सीमा नौटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी, सुश्री नीतू भंडारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी हरिद्वार, श्रीमती मीरा कैन्तुरा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, फोटोग्राफर श्री नरेश दीवान शैली शामिल हैं।
जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर ने मा0 मंत्री जी को समारोह में पधारने के लिये धन्यवाद दिया।
इससे पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर मा0 मंत्री जी का जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत किया।

Related Posts

नवरात्र के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान

  *हरिद्वार, 18 मार्च 2026* आगामी नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद में मिलावटी एवं अधोमानक…

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 17 मार्च 2026 खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *