उचित दर की दुकान में औसतन 10-20 पात्र उपभोक्ताओं को निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जाएगा

 हरिद्वार समाचार – जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य में अन्नोत्सव कार्यक्रम-2021 के प्रथम चरण के अंतर्गत अन्नोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ आगामी 11 अक्टूबर, 2021 को प्रत्येक जनपद/तहसील/विकासखण्ड आदि में मुख्यालय की किसी एक उचित दर की दुकान पर किया जाएगा। प्रत्येक उचित दर की दुकान में औसतन 10-20 पात्र उपभोक्ताओं को निशुल्क खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसका द्वितीय चरण 10 दिन के उपरान्त सम्पन्न किया जाएगा।
अन्नोत्सव कार्यक्रम के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं, जिसमें कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए अन्नोत्सव कार्यक्रम आयोजन सुनिश्चित करने के निद्रेश दिये हैं।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *