एसएसपी हरिद्वार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण किया

 हरिद्वार समाचार-विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर  एसएसपी हरिद्वार डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा पुलिस लाईन, रोशनाबाद में एवं एसपी क्राइम प्रदीप कुमार राय द्वारा पुलिस कार्यालय में अन्य पुलिस कर्मचारी व अधिकारीगण के साथ श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण  किया गया। एसएसपी द्वारा शपथग्रहण के पश्चात अपने उदबोधन में गांधीजी के उच्च विचारों को करीब से जानने हेतु पुस्तक “मेरे सपनों का भारत” को पढ़ने एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए अपने जीवन में इन दोनों महापुरूषों के सद्गुणों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही जनपद के समस्त थाना एवं कार्यालयों में भी उक्त दोनों महापुरुषों के तस्वीरों पर माल्यार्पण किया गया।इसके अतिरिक्त मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ को भी उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी गणों द्वारा पढ़ी गई।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की कावड़ मेला की तैयारी की समीक्षा

  *हरिद्वार, 21 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों…

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत चार प्रमुख परियोजनाओं का विवरण

हरिद्वार *1. हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास परियोजना* इस परियोजना के अंतर्गत हर की पैड़ी कॉरिडोर के सुभाष घाट क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *