परहित फाउंडेशन की बैठक

 हरिद्वार समाचार-आज परहित फाउंडेशन की एक बैठक माता शीतल नाथ के संरक्षण में कोषाध्यक्ष मनोज कुमार के निवास स्थान गोविन्दपुरी हरिद्वार में हुई। 
फाउंडेशन के अध्यक्ष योगी सरूप नाथ (हितेश महाराज) ने फाउंडेशन की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी और  बताया कि आज की बैठक फाउंडेशन द्वारा जनहित के कार्यों को गति प्रदान करने के लिए आहूत की गयी है और वह आध्यात्मिक कार्यों में अतिव्यस्तता के कारण फाउंडेशन को पर्याप्त समय नही दे पा रहे है, इसके दृष्टिगत  आज परहित फाउंडेशन की बैठक में  महाराज जी के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से श्री राजीव देशवाल जी को कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का निर्णय किया गया है 
नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि आज परहित फाउंडेशन के अध्यक्ष द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौपी गई है मैं पूरी ईमानदारी से उसका निर्वाह करूँगा।
साथ ही परहित फाउंडेशन का उद्देश्य केवल जन हित के कार्य लगातार किये जाना है जिसको आगे बढ़ने का मैं पूर्ण प्रयास करूंगा।
 इस अवसर पर,नीरज धीमान, सहजाद अली, प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र यादव, सुरेश कुमार,विकास सिंह, सुनील शर्मा, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, मनीष गोस्वामी, सरदार जसविंदर सिंह, देशराज सिंह, संजय पाल, अरविंद कुमार सुशील कश्यप, बबली,जगवती, रचना आदि कार्यकर्ता समिलित हुए।

Related Posts

राष्ट्र्ीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशिष्ट शिविर का दूसरा दिन

22.03..2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार की एनएसएस युनिट के वात्सल्य वाटिका, बहादराबाद में चल रहे सात दिवसीय विशिष्ट शिविर में आज दूसरे दिन राष्ट्र्ीय सेवा योजना इकाई के…

पिता की नशे की प्रवृत्ति से परिवार पर आया आर्थिक संकट; नियति की शिक्षा हुई बाधित जिला प्रसाशन बना सहारा

देहरादून दिनांक 21 मार्च 2026,ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आज ‘‘ नंदा-सुनंदा’’ 14वें संस्करण का आयोजन किया गया। नवंरात्र के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सविन बसंल ने नंदा-सुनंद देवी रूपी 10…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *