हरिद्वार समाचार– आज प्रातः 7:00 बजे लगभग नीमा पुत्री रमेश चंद उम्र 14 वर्ष निवासी पी -124 शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर जिसे उसकी मां ने दूध लेने के लिए भेजा था परंतु मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण एवं रास्ता भटकने के कारण नीमा सलेमपुर की ओर जा रही थी जिसे चेतक 23 के कर्मचारी गणों द्वारा रोका एवं जानकारी की गई तो कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही थी मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होने पर राहगीर महिला के सहयोग से चौकी औद्योगिक क्षेत्र पर लाया गया जहां पर काफी प्रयास करने के उपरांत उसके परिजनों का पता लगाया गया एवं चौकी पर बुलाकर परिजनों के सुपुर्द बालिका को किया गया परिजनों द्वारा रानीपुर कोतवाली पुलिस का धन्यवाद किया ।
गुरुकुल एनएसएस ने मनाया हिन्दू नव वर्ष, किया हर घर यज्ञ अभियान की शुरुवात , सीखे आपदा प्रबंधन के गुर
हरिद्वार राष्ट्रीय सेवा योजना गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय द्वारा 14 मार्च से चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का शुभारंभ प्रातः योगाभ्यास के साथ हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने…

