जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर को डाॅ0 आर0एस0 दूबे तथा उनकी टीम ने पी0आर0टी0(पर्सनलाइज रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) प्रणाली के सम्बन्ध में बताया कि यह योजना पी0पी0पी0 मोड पर तैयार की जायेगी

हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर से सोमवार को कैम्प कार्यालय में डाॅ0 आर0एस0 दूबे, उप महाप्रबन्धक(सिविल), उत्तराखण्ड मेट्रो रेल, शहरी अवस्थापना एवं भवन निर्माण निगम लि0 द्वारा हरिद्वार शहर में परिवहन की पी0आर0टी0(पर्सनलाइज रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) प्रणाली हेतु तैयार किये प्रस्ताव के सम्बन्ध में चर्चा हुई।

जिलाधिकारी श्री सी0 रविशंकर को डाॅ0 आर0एस0 दूबे तथा उनकी टीम ने पी0आर0टी0(पर्सनलाइज रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) प्रणाली के सम्बन्ध में बताया कि यह योजना पी0पी0पी0 मोड पर तैयार की जायेगी। इस योजना का सर्वे दिल्ली मैट्रो एवं उत्तराखण्ड मैट्रो ने मिलकर किया है। इस प्रणाली को तैयार करने में 60 करोड़ रूपये प्रति किलोमीटर की लागत आयेगी।
पी0आर0टी0(पर्सनलाइज रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) प्रणाली के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि इस सम्बन्ध में परिवहन सहित सम्बन्धित विभागों से भी सलाह-मशविरा कर लिया जाये।
इस अवसर पर श्री बृजेश मिश्रा, सेक्शन इंजीनियर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

  *हरिद्वार, 20 मार्च 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के तहत अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार…

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

  *हरिद्वार 20 मार्च 2026* राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 23 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक जनपद में जन जन की सरकार चार साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *