आपदा प्रबन्धन से संबंधित समीक्षा बैठक

 हरिद्वार समाचार– मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभारी) आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, उत्तराखण्ड सरकार श्री धन सिंह रावत ने एनआईसी कक्ष रोशनाबाद में वीडियो क्रांफेसिंग के माध्यम से जनपद स्तरीय अधिकारियों से आपदा प्रबन्धन से संबंधित समीक्षा बैठक की।
बैठक में मा0 मंत्री ने विभिन्न विभागों से आगामी बरसात के दृष्टिगत बाढ़ चैकियों तथा कंट्रोल रूम की स्थापना, दवाओं,  पशुओं के लिए चारा आदि की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को पूरी तैयारी रखने को कहा। उन्होंने आपदा न्यूनीकरण के लिए किसी विभाग को यदि कोई भी समस्या है तो बताने को कहा। सभी ने जिला स्तर पर आपदा बचाव कार्य के लिए पूरी व्यवस्था होने की जानकारी दी। मंत्री ने जलसंस्थान के अधिकारियों को आवश्यकतानुसार टैंकर की खरीद, निराश्रित पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, अग्निशमन अधिकारी को दमकल वाहनों को दुरूस्त रखने, राशन डीलरों के भुगतान संबंधी जानकारी, पीडब्ल्यूडी से सड़कों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की, साथ ही आवश्यकताुनसार जेसीबी मशीन क्रय करने को कहा। सिडकुल क्षेत्र से चैहान मार्केट होकर जाने वाले नाले के संकीर्ण होने के संबंध में निरीक्षण कराकर फोटोग्राफ्स सहित संबंधित एसडीएम की आख्या भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि आपदा मद में किसी भी तैयारी के लिए पैसे की कमी नहीं है, सभी अधिकारीगण आवश्यकतानुसार बजट की डिमांड करें। उन्होंने कहा कि आपदा मद में किसी भी कार्य हेतु पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत समस्त संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों को लगातार सैनेटाइज करवाने के निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गहरवार, एडीएम वित्त एवं राजस्व श्री के0 के0 मिश्रा वीसी कक्ष में उपस्थित रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूडकी, एसडीएम भगवानपुर, एसडीएम लक्सर, मुख्य उद्यान अधिकारी, डीएसओ हरिद्वार, सीएफओ हरिद्वार, डीपीओ हरिद्वार, नगर आयुक्त नगर निगम रूड़की आदि वीडियों कांफ्रेस के माध्यम से जुड़े।

Related Posts

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ऑल इंडिया बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

  *हरिद्वार, 17 मार्च 2026* बॉस्केबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रेमनगर आश्रम में आयोजित किए जा रहे मां गंगा ऑल इंडिया इन्विटेशनल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन…

स्पोर्टस मीट ‘स्पर्धा-2026‘ के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह

दिनांक-17.03.2026 हरिद्वार आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार की वार्षिक स्पोर्टस मीट ‘स्पर्धा-2026‘ जो कि दिनांक 25 व 26 फरवरी को सम्पन्न हुई थी, इसमें बैडमिण्डन, क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, टग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *