भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रानीपुर विधायक मेलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष एचआरडीए ने बुधवार को भगत सिंह चैक पर भगत सिंह की मूर्ति एवं चैक के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण किया। 

हरिद्वार समाचार– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं शहर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, मेलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष एचआरडीए दीपक रावत ने बुधवार को भगत सिंह चैक पर भगत सिंह की मूर्ति एवं चैक के सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण किया।
इससे पूर्व रानीपुर विधायक आदेश चैहान एवं मेलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष एचआरडीए दीपक रावत ने ज्वालापुर में पंजाबी धर्मशाला के सामने गीता चैक के सौन्दर्यीकरण का भी लोकार्पण किया। 
इस अवसर पर मेलाधिकारी एवं उपाध्यक्ष एचआरडीए दीपक रावत ने कहा कि एचआरडीए के स्थापना विकास निधि के तहत हम बहुत से चैराहों का सौन्दर्यीकरण और मूर्तियों की स्थापना कर रहे हैं।  उसी क्रम में गीता चैक एवं भगतसिंह चैक भी शामिल है। इसमें उत्तरांचल पंजाबी महासभा (रजि0) हरिद्वार का भी विशेष योगदान है। 
दीपक रावत ने कहा कि यह सब हरिद्वार के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हरिद्वार शहर की खूबसूरती का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि चैराहों के सौन्दर्यीकरण से शहर को एक नया आयाम भी मिला है। 
इन अवसरों पर विमल कुमार, अपर मेलाधिकारी एवं सचिव एचआरडीए हरवीर सिंह परमानन्द पोपली, अमर कुमार सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *