चार दिन बाद भी नहीं लग पाया रक्षित वालिया का सुराग

दर-दर भटक रहे परिजन
हरिद्वार, 11 मई। घर से ऋषिकेश जाने की बात कह कर निकले जगजीतपुर निवासी 19 वर्षीय रक्षित वालिया का चार दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजन उसकी तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। चार दिन पूर्व जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया का पौत्र रक्षित वालिया पुत्र अमित वालिया निवासी शिव मंदिर जगजीतपुर कनखल ऋषिकेश जाने की बात की कहकर घर से निकला था। देर रात तक भी उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सभी जगह तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर तलाश करने की गुहार लगायी है। जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने बताया कि रक्षित की तलाश में पूरा परिवार भटक रहा है। सभी उसकी कुशलता को लेकर चिंतित हैं। बेटे के इंतजार में मां दरवाजे पर टकटकी लगाए हुए है। पूरा परिवार मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। कनखल पुलिस भी उसकी तलाश कर रही है। रक्षित वालिया के पिता अमित वालिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से रक्षित वालिया से घर लौटने की मार्मिक अपील की है। अमित वालिया ने कहाकि रक्षित वालिया की मां का बुरा हाल है। पुत्र के इंतजार में उसके आंसू भी नहीं थम रहे हैं। पूरा परिवार परेशान है। अमित वालिया ने कहा कि यदि रक्षित का कुछ पता चले तो मोबाइल नंबर 9837135028 /8475024071 पर अवश्य दें। कनखल पुलिस को भी सूचना दे सकते हैं। थाना कनखल प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि रक्षित वालिया की तलाश की जा रही है। जांच पड़ताल जारी है। शीघ्र ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Related Posts

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से

  *हरिद्वार 25 मई 2026* जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया,…

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *