जिला निर्वाचन अधिकारी एवम रिटर्निंग ऑफिसर धीराज सिंह गर्ब्याल ने

हरिद्वार 06 मई 2024
जिला निर्वाचन अधिकारी एवम रिटर्निंग ऑफिसर धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को अधिकारियों के साथ केन्द्रीय विद्यालय पहुंचकर स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय पहुंचकर स्ट्रॉन्ग क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम सुरक्षा हेतु तैनात सुरक्षा कर्मियों से बात की और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि पूरी मुस्तेदी एवम सजगता से स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी की जाए, बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाए।
उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों को निर्देश दिए कि सीसीटीवी के माध्यम से भी 24 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम पर पैनी नजर रखी जाए और कंट्रोल रूप में डाटा स्टोरेज व पॉवर ब्रैकअप पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही गरमी को देखते हुए कंट्रोल रूम का तापमान स्थिर रखा जाए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी मनीष सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी काॅलेज के छात्रों का वात्सत्य वाटिका विद्यालय का भ्रमण

हरिद्वार एचईसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हरिद्वार के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर के छात्रों ने अनाथ बच्चों के वात्सल्य वाटिका अग्निवीर एकेडमी का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री प्रदीप मिश्रा…

चिकित्सालयों, आश्रमों, शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए गैस सिलेंडर

  **हरिद्वार 15 मार्च 2026*        जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *