सतपाल महाराज फिर बने दादा, पुत्र सुयश को हुई कन्या रत्न की प्राप्ति

देहरादूनः कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर में खुशियों ने फिर दस्तक दी है। मंत्री सतपाल महाराज को एक बार फिर दादा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनके छोटे पुत्र सुयश रावत को कन्या रत्न की प्राप्ति हुई है।

मध्यप्रदेश स्थित रीवा रियासत की बेटी और सतपाल महाराज की छोटी बहू मोहिना सिंह ने शनिवार को देहरादून के मैक्स अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है दोनों ही पूरी तरह से स्वस्थ हैं। मोहिना सिंह रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। उनका एक पुत्र भी है। वर्षों बाद परिवार में कन्या रत्न की प्राप्ति होने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत बेहद खुश नजर आ रहे हैं। पुत्रवधु मोहिना सिंह के मायके रीवा रियासत में भी कन्या रत्न की प्राप्ति पर चारों ओर खुशी का माहौल है।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *