भारतीय लोकतंत्र में संसद जनता की सर्वोच्च प्रतिनिधि संस्था है-अरुण सहदेव

 हरिद्वार समाचार-आज सयुंक्त राष्ट्र संघ व नेहरू युवा केन्द्र हरिद्वार के तत्वाधान से जिला युवा संसद का कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में सयुंक्त राष्ट्र के अरुण सहदेव व विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केन्द्र के राज्य निदेशक अपूर्व सिंदे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में युवाओं को सत्ता पक्ष व विपक्ष की भूमिका से अवगत कराया गया एवम गंगा प्रदूषण, बेरोजगारी, व किसानों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला युवा संसद में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए  पूर्व IRS अधिकारी अरुण सहदेव ने कहा कि  यह एक बेहद रचनात्मक कार्यक्रम है जिसके माध्यम से देश के युवाओं को संसदीय कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त होता है  
भारतीय लोकतंत्र में संसद जनता की सर्वोच्च प्रतिनिधि संस्था है। इसी माध्यम से आम लोगों की संप्रभुता को अभिव्यक्ति मिलती है। संसद ही इस बात का प्रमाण है कि हमारी राजनीतिक व्यवस्था में जनता सबसे ऊपर है, जनमत सर्वोपरि है। ‘संसदीय’ शब्द का अर्थ ही ऐसी लोकतंत्रात्मक राजनीतिक व्यवस्था है जहाँ सर्वोच्च शक्ति लोगों के प्रतिनिधियों के उस निकाय में निहित है जिसे ‘संसद’ कहते हैं। भारत के संविधान के अधीन संघीय विधानमंडल को ‘संसद’ कहा जाता है। यह वह धुरी है, जो देश के शासन की नींव है। भारतीय संसद राष्ट्रपति और दो सदनों—राज्यसभा और लोकसभा—से मिलकर बनती है।
 उसके उपरांत NSS के जिला समन्वयक एस०पी सिंह ने कहा कि पूरे विश्व मे युवाओं की सबसे अधिक संख्या भारत मे है जो देश को युवा बनाती है, सिंह ने कहा कि व युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर सदैव देश उत्थान हेतु इस और अग्रसर रहना चाहिए।  राज्य निदेश अपूर्व सिंदे ने कहा कि वर्तमान समय मे युवाओं की राजनीति जिज्ञासा का बढ़ना एवम उसमें रुचि लेना भी देश हित मे है ऐसे ही युवा सरकार से सवाल जवाब कर देश के विकास में अप्रत्यक्ष एउप से अपनी भूमिका सुनिश्चित करते है।कार्यक्रम के अंत मे नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक हिमांशु सिंहः ने अतिथियों व सभी प्रतिभागियों के धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान युथ एडवोकेट विवेक त्यागी, श्रेयांश चौहान, महीन तिवारी व निर्णायक मंडल में यूनाइटेड नेशन्स की  सुदृढता राष्ट्रीय योजना मैनेजर देबजन समन्ताराय nss के नोडल अधिकारी एस०पी०सिंह व सचिन पाल उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *