आदर्श युवा समिति द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों का तीन दिवसीय पंचायत प्रशिक्षण

 हरिद्वार-पंचायती राज निदेशालय उत्तराखंड के तत्वाधान एवं जिला पंचायती राज कार्यालय हरिद्वार के निर्देशन में विकासखंड बहादराबाद में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2023 24 के तहत आदर्श युवा समिति द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों का तीन दिवसीय पंचायत प्रशिक्षण बारातघर अलावलपुर बिहारीनगर में आयोजित किया गया।
इसके अंतर्गत अलावलपुर बिहार नगर रणसुरा ,संघीपुर बोडाहेडी पीतपुर झीवरहेडी नगलाखुर्द आदि ग्राम पंचायत के 47 ग्राम पंचायत सदस्य एवं ग्राम स्तरीय रेखीय विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को सतत विकास को प्राप्त करने के लिए 9 थीम आधारित डीपी डीपी बनाने के लिए जानकारी दी गई। इसके तहत गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका, बाल हितेशी , महिला हितेषी, जल पर्याप्त, स्वच्छ हरा भरा, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव और सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में विभागीय प्रशिक्षक बलराज सिंह व खेम सिंह नेगी सहित आदर्श युवा समिति के मास्टर ट्रेनर ओम प्रकाश सिंह एवं रंजन सिंह के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर दलमीर सिंह, राहुल आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *