जल जीवन मिशन की एक समीक्षा बैठक

दिनांक 15 दिसम्बर,,2023
हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता मंे शुक्रवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में जल जीवन मिशन की एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
मुख्य विकास अधिकारी को बैठक में अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम श्री राजेश गुप्ता ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जल जीवन मिशन की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के तहत कार्य को पूर्ण करने के सम्बन्ध में जो लक्ष्य दिया गया है, उसको निर्धारित समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा जल जीवन मिशन के तहत जो भी स्कीम पूरी हो रही है, उनका हर घर नल से जल महोत्सव आयोजित करके सार्टीफिकेशन करवाना भी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान श्री मदन सेन, अधिशासी अभियन्ता पीआईयू(अमृत) श्री सी0पी0एस0 गंगवार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत श्री एस0एस0 उस्मान अधिशासी अभियन्ता नलकूप सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *