उप-जिलाधिकारी अजयवीर सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ

हरिद्वार/05 दिसम्बर 2023ः माह दिसम्बर के प्रथम मंगलवार को तहसील हरिद्वार में उप-जिलाधिकारी अजयवीर सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 44 शिकायतें दर्ज की गयी। जिसमें से एक दर्जन से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों पर सम्बन्धित अधिकारियों को एक पखवाडे के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं।
तहसील दिवस में ई.ई.लोनिवि सुरेश तोमर, तहसीलदार रेखा वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी0आर0 मलेठ, क्षेत्रीय अधिकारी चकबंदी जयवीर, गन्ना विकास विभाग से रणधीर, श्रम विभाग से अरविन्द सैनी, खेल विभाग से प्रदीप सिंह के अलावा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं

    देहरादून, 15 जून 2026 उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार,…

सोमवती अमावस्या पर उमड़ी आस्था की भीड-कुंभ प्रबंधन की रणनीति को परखने का बना महत्वपूर्ण अवसर*

  *हरिद्वार, 15 जून 2026* सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।   हरकी पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *