आवासीय विद्यालय अलीपुर में उप निदेशक श्री आकाश सारस्वत निरीक्षण हेतु पहुंचे ।

हरीद्वार
नेताजी सुभाष चन्द बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में छात्रों के सहयोग हेतु आगे आए समाज सेवी ।
आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर में उप निदेशक श्री आकाश सारस्वत निरीक्षण हेतु पहुंचे । इस अवसर पर सारस्वत जी ने छात्रावास का सुधारात्मक निरीक्षण कर छात्रों व छात्रावास हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए । छात्रों से बातचीत कर पढ़ाई कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । छात्रावास में परिवार सहित पहुंचे समाजसेवी भूपेंद्र पंवार व शिलिनी जी ने 100 छात्रों को टीशर्ट प्रदान की । उप निर्देशक महोदय द्वारा पंवार परिवार का नेक कार्य हेतु धन्यवाद किया गया । छात्रों द्वारा आकाश सारस्वत जी से छात्रावास में कंप्यूटर की मांग रक्खी जिसे उचित मानते हुए जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया गया । सारस्वत जी द्वारा छात्रावास के 100 छात्रों हेतु जल्द ही ट्रेक सूट भिजवाने का भी कहा।
छात्रावास वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा मार्गदर्शन व सहयोग हेतु उप निर्देशक आकाश सारस्वत व पंवार परिवार सहित समाजसेवी शालिनी जी का हृदय से आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर छात्रावास स्टाफ नितिन मल्होत्रा, संदीप कुमार, हरिओम, मुकेश , रुस्तम सहित छात्र उपस्थित रहे ।

Related Posts

पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना में उत्तराखण्ड देश में प्रथम – यूपीसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका

  ‘देहरादून उत्तराखण्ड राज्य को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में यूपीसीएल निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में ‘‘पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’’ के अंतर्गत…

बिना पूर्ण अभिलेख आए वाहनों के प्रकरण में विभाग द्वारा समन्वय कर यात्रियों को सुरक्षित कराया गया रवाना

  *हरिद्वार 08 मई 2026* सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि कुछ समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यमों से चारधाम यात्रा हेतु आए वाहनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *