आदर्श युवा समिति द्वारा स्वंय सहासता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी

 हरिद्वार -आदर्श युवा समिति द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के सहयोग से पंचायती अखाडा बडा उदासीन निर्वाण छावनी क्षेत्र, निकट दक्ष मन्दिर में 03 दिवसीय “स्वंय सहासता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री” मेले का आयोजन किया गया।
इस मेले का अवलोकन श्रीमान रविन्द्रपुरी जी महाराज, अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाडा परिषद, द्वारा किया गया

। इस दौरान महिला स्ंवय सहायता समूह की द्वारा उत्पादीत सामग्री का अवलोकन किया और आर्शीवाद दिया व कहा गया कि यह बहुत अच्छा प्रयास है दक्ष मन्दिर मेला प्रागण में प्रदर्शनी-सह-बिक्री मेले के माध्यम से महिलाओं को रोजगार आगे बढाने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही हरिद्वार में आने वाले यात्रियों को हरिद्वार में महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादो व हस्तकला की जानकारी प्राप्त होगी।

इस प्रदशर्नी सह बिक्री मेले में सार्थक स्वंय सहायता समूह द्वारा प्रसाद व होली के रंग, सौम्या, अम्बेडकर व बाला जी स्वंय सहायता समूह द्वारा आर्टिफिसियल ज्वैलरी, महादेव स्वंय सहायता समूह के द्वारा हस्त निर्मित करोसिये द्वारा तैयार किये गये बच्चों की ड्रेस, बिस्मिल्ला स्वंय सहायता समूह द्वारा आॅरगेनिक मसाले, सहयोग स्वंय सहायता समूह द्वरा जुट के बैग, श्री बाला जी स्वंय सहायता समूह द्वारा लकडी का सामान, आदर्श स्ंवय सहायता समूह द्वारा आचार, जैम, डोर मैट व एकता , राधे-राधे, स्वंय सहायता समूह द्वारा खाद्य पदार्थ व आकृति स्वंय सहायता समूह द्वारा नर्सरी आदि की प्रदर्शनी लगायी गयी है।
इससे पूर्व मेले का शुभारम्ंभ महन्त गोविन्द दास जी, पंचायती अखाडा बडा उदासीन निर्वाण, सन्त जगजीत सिंह शास्त्री, निर्मल सन्तपुरा आश्रम, द्वारा संयुक्त रूप से DDM नाबार्ड श्री अखिलेश डबराल जी की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम मे उपस्थित आदर्श युवा समिति अध्यक्ष श्री लखबीर सिंह जी द्वारा सभी उपस्थित अतिथि एंव स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

महन्त श्री गोविन्द दास जी, पंचायती अखाडा बडा उदासीन निर्वाण, के द्वारा महिला हित मे लगाये गये इस मेले का उत्साह वर्धन करते हुए आने वाले सावन माह मे भी स्वंय सहायता समूह मेले का आयोजन करने का आसवासन दिया गया।
DDM नाबार्ड श्री अखिलेश डबराल जी द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अतिथिगण व स्वंय सहायता समूह की सभी महिलाओं व आयुस परिवार का आभार व्यक्त किया गया।
अंत मे संस्था सचिव श्री दलमीर सिंह जी द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अतिथिगण व स्वंय सहायता समूह की महिलाओं का धन्यवाद करते हुए सत्र का समापन किया गया

 

Related Posts

कुंभ मेला-2027: यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस

  *हरिद्वार, 02 मई 2026* हरिद्वार में अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले को सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मेला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को और तेज…

नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव: डॉ धन सिंह रावत

    देहरादून, 2 मई 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र में बड़े सुधारों के लिये खाका तैयार किया जाएगा। जिसके तहत तीन जनपदों में सहकारी बैंक खोलने के साथ ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *