उत्तराखंड का जनजन, डबल इंजन की सरकार से निरंतर लाभान्वित हो रहा है-मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

 देहरादून -मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को विशेष सहायता के तहत 65.92 करोड़ रुपए तथा पूंजीगत परिव्यय के रूप में 72 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नई दिल्ली में उत्तराखंड भवन के निर्माण, टनकपुर बस टर्मिनल के निर्माण तथा इलेक्ट्रिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सहित सार्वजनिक परिवहन आधारभूत संरचना के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से यह सहायता उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण है। देवभूमि उत्तराखंड का जनजन, डबल इंजन की सरकार से निरंतर लाभान्वित हो रहा है। राज्य सरकार को केंद्र सरकार से प्रत्येक क्षेत्र में सहायता तथा सहयोग मिल रहा है।

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *