सरकारी गैर सरकारी कक्षा 1 से 12: तक विद्यालय 28 ओर 29 दिसंबर को बंद रहेंगे

27 दिसम्बर,2022
हरिद्वार: श्री प्रतीक जैन प्रभारी जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि निदेशक, भारतीय मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून के ईमेल/फैक्स संदेश दिनांक 27.12.2022 द्वारा जानकारी दी गयी है कि दिनांक 27 से 31 दिसम्बर, 2022 तक जारी मौसम पूर्वानुमान में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर, 2022 को उत्तराखण्ड राज्य के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर ऊधमसिंहनगर व हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में घने से बहुत घना कोहरा छाये रहने तथा कुछ स्थानों में शीत दिवस से प्रचण्ड शीत दिवस की स्थिति रहने की सम्भावना के दृष्टिगत ओरेंज अलर्ट जारी किया गया ।
प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि इसी के दृष्टिगत छोटे-छोटे बच्चों व छात्र-छात्राओं की जीवन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 28 एवं 29 दिसम्बर, 2022 ( बुधवार व वृहस्पतिवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।
श्री प्रतीक जैन ने यह भी जानकारी दी कि वर्तमान में शीत व कड़ाके की सर्दी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार के प्रस्ताव के क्रम में दिनांक 30 एवं 31 दिसम्बर, 2022 को विद्यालयों का संचालन समय प्रातः 10ः00 बजे से सायं 03ः30 बजे तक रहेगा तथा समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल कार्मिक विद्यालय समयानुसार अपने विद्यालय में बने रहेंगे ।
……………………

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *