स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की फेसबुक आईडी हैक होने के पश्चात साईबर सेल की टीम ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के पेज को खोलने में सफलता हासिल की

हरिद्वार, 6 दिसम्बर– निरंजन पीठाधीश्वर आाचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की फेसबुक आईडी हैक होने के पश्चात साईबर सेल की टीम ने स्वामी कैलाशानंद गिरी के पेज को खोलने में सफलता हासिल की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर साईबर सेल टीम ने जांच पड़ताल कर फेसबुक पेज को खोलने में सफलता हासिल की। पुलिसकर्मियों को उन्होंने शाॅल ओढाकर सम्मानित कर आशीर्वाद प्रदान किया। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देश के प्रतिष्ठित लोगों के फेसबुक पेज हैक करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साईबर सेल ने कड़ी मेहनत करते हुए उनके फेसबुक पेज हेक मामले की जांच की। जांच के क्या परिणाम रहे इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हैकर का क्या उद्देश्य रहा होगा। इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं है। जांच के तथ्य पुलिस ही पता सकती है। उन्होंने पंाच दिनों में जांच कर फेसबुक पेज बहाल करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं उनकी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से वे देश दुनिया में सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करते हैं। लाखों श्रद्धालु भक्त सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे जुड़े रहते हैं। प्रभारी सीओ निहारिका सेमवाल, साईबर सेल के एसएचओ नरेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल विवेक यादव, शक्ति सिंह गुसांई, योगेश कैंथोला को स्वागत स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने किया। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, महंत लालबाबा, प्रमोद पंडित मौजूद रहे।

Related Posts

सी एम ओ ने सभी अस्पतालों में पांच बेड पेंशनर्स के लिए आरक्षित रखने की घोषणा भी की है।

हरिद्वार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों को उनके निदान व उपचार में प्राथमिकता देने और किसी भी तरह की समस्या नहीं होने देने…

प्रथम चरण, घर-घर होगा मकान सूचीकरण का कार्य शुरु

  *हरिद्वार 26 अप्रैल 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *