राजस्व विभाग की मासिक बैठक

 हरिद्वार – जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग की मासिक बैठक आयोजित हुई। 
बैठक में जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह ने लम्बित वादों, वसूली, स्टाम्प के मामले आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। 
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम लम्बित वादों के सम्बन्ध में एक-एक करके कौन वाद कितने समय-एक माह, छह माह, सालभर आदि से लम्बित हैं, के विषय में सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जितने भी वाद लम्बित हैं, उन्हें समय निकालकर यथाशीघ्र निस्तारित करना सुनिश्चित करें तथा उनकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। उन्होंने निर्देश दिये कि वादों का निस्तारण और भी सरल व कम समय में हो, के सम्बन्ध में शीघ्र ही एक कार्यशाला का आयोजन किया जाये, जिसमें राजस्व से जुड़े सभी अधिकारियों को आमंत्रित किया जाये। 
श्री विनय शंकर पाण्डेय को बैठक में अधिकारियों ने अब तक राजस्व वसूली की क्या स्थिति है तथा कितनी वसूली अभी लम्बित है, के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वसूली की प्राथमिकता निर्धारित करते हुये, उसकी मॉनिटरिंग भी करते रहें। उन्होंने स्टाम्प के मामलों की भी जानकारी ली तथा दिशा-निर्देश दिये। 
 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)श्री बीर सिंह बुदियाल, संयुुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री अभिनव, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी श्री बृजेश कुमार तिवारी, एसडीएम श्री पूरन सिंह राणा, एसडीएम भगवानपुर श्री वैभव गुप्ता, तहसीलदार-भगवानपुर, लक्सर, रूड़की, हरिद्वार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे। 

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *