जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया

देहरादून27 अक्टूबर 2022– माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य में सप्ताह में सड़कों को गड्डा मुक्त करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जनपद में सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को जनपद में सड़कों के मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों की मॉनिटरिंग करने तथा प्रतिदिन कार्य प्रगति से अवगत कराने तथा कार्यदायी संस्थाओं को शेष मरम्मत कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही जल संस्थान एवं पेयजल निगम को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पेयजल लिकेज को ठीक करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि सड़कों को बार-बार न खोदा जाए तथा जो सड़के निर्माण कार्यों हेतु खोदी गई हैं उनपर  रेखीय विभागों से समन्वय करते हुए सड़क को तत्काल ठीक करें जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे और जनमानस को असुविधा न हो।  
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसीलदार सदर द्वारा शहर के परेडग्राउण्ड, आईएसबीटी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत एवं गड्डा भरान कार्यों का निरीक्षण किया।

Related Posts

जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से

  *हरिद्वार 25 मई 2026* जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।…

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *