शुभम विहार द्वारिका विहार कॉलोनी वासियों ने आज भारत गैस गोदाम के खिलाफ प्रदर्शन किया

हरिद्वार- हरिद्वार शुभम विहार द्वारिका विहार कॉलोनी वासियों ने आज भारत गैस गोदाम के खिलाफ प्रदर्शन किया

कॉलोनी वासियों का कहना है कि पूरे रास्ते में गैस से भरी हुई/ खाली गाड़ियां खड़ी रहती हैं जिससे आने जाने में तो परेशानी होती ही है हर समय खतरा भी बना रहता है कॉलोनी वासियों को गाड़ियां निकालने का रास्ता तक नहीं मिल पाता इसके अलावा रिहाईसी कॉलोनी में गैस का गोदाम होना खतरे से खाली नहीं है जब कभी गैस गोदाम बना होगा उस समय कॉलोनी में मकान   नहीं थे  आज कॉलोनी में आवासीय भवन बन गए हैं जिस कारण गैस गोदाम से खतरा बना रहता है कॉलोनी वासियों का कहना है कि एक सिलेंडर के फट जाने से ही आसपास में तबाही मच जाती है  गैस गोदाम में तो हजारों की तादाद में गैस सिलेंडर भरे होते हैं और रास्ते में खड़े ट्रकों में भी गैस सिलेंडर भरे नजर आते हैं ऐसे में यदि कोई हादसा हो जाता है तो ये इलाका तबाह हो जाएगा  इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा या किसी बड़ा हादसा होने की इंतजार है  कॉलोनी वासियों ने प्रशासन को भी अवगत कराया है और मांग की है यहां से गैस गोदाम हटाया जाए कॉलोनी वासी हर समय खतरे के साए में जी रहे हैंआस पास वालो ने बताया कि घरो में हर समय गैस की बदबू रहती है  आखिर में कॉलोनी वासियों और  गैस गोदाम मालिकों के बीच सहमति हो गई रास्ते में गाड़ियां खड़ी नहीं होगी व गोदाम को शिफ्ट भी जल्द ही किया जाएगा

Related Posts

प्रबंध निदेशक यूपीसीएल ने किया चम्पावत का भ्रमण, विद्युत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को दिए आवश्यक निर्देश

चम्पावत, 11 जुलाई उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी ने शनिवार को कुमाऊँ क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की…

कांवड़ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता, तैयारियां धरातल पर तेज

  *हरिद्वार, 11 जुलाई 2026* आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *