03 इंस्पेक्टर बने सीओ, SSP ने बैच पहनाकर दी शुभकामनाएं

हरिद्वार 

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा जारी पदोन्नति सूची के तहत वर्तमान में जनपद हरिद्वार में अपनी सेवाएं दे रहे इंस्पेक्टर महेश लखेड़ा, TI हरिद्वार सुशील रावत व TI रुड़की जगदीश चंद पंत पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए।

जिनको आज एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस मुख्यालय सभागार में बैच अलंकरण करते हुए शुभकामनाएं दी गई।

✳️ महेश लखेड़ा-
महेश लखेड़ा जी वर्ष 1998 में सीधी भर्ती उपनिरीक्षक(ना0पु0) पद से पुलिस विभाग में भर्ती हुए तथा वर्ष 2014 में निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए सेवा के दौरान ये देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार में अपनी सेवाएँ दी।

वर्तमान में लखेड़ा जी वी0वी0आई0 सैल हरिद्वार में अपनी सेवा दे रहे हैं।

✳️ सुशील रावत
सुशील रावत जी वर्ष 2002 में सीधी भर्ती उपनिरीक्षक(स0पु0) पद से पुलिस विभाग में भर्ती हुए तथा वर्ष 2015 में निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए सेवा के दौरान ये पीटीसी, 40बाटालियन पीएसी, उपनिरीक्षक यातायात हरिद्वार, प्रतिसार निरीक्षक पीटीसी, प्रतिसार निरीक्षक टिहरी, तथा यातायात निरीक्षक हरिद्वार में अपनी सेवाएँ दी हैं।

वर्तमान में सुशील रावत जी यातायात निरीक्षक हरिद्वार के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं।

✳️ जगदीश चंद्र पन्त
जगदीश चंद्र जी वर्ष 2002 में सीधी भर्ती उपनिरीक्षक(स0पु0) को पद से पुलिस विभाग में भर्ती हुए तथा वर्ष 2014 में निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए सेवा के दौरान ये पीटीसी, 46बटालियन पीएसी, स्पेशल ऑपरेशन टास्क फ़ोर्स, यातायात उपनिरीक्षक देहरादून, 31 पीएसी, एसडीआरएफ, प्रतिसार निरीक्षक देहरादून तथा यातायात निरीक्षक रुड़की के पद पर अपनी सेवाएँ दी है।  

वर्तमान में जगदीश चंद्र पन्त यातायात निरीक्षक रुड़की के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *