पिछडा वर्ग के हितबद्ध व्यक्तियों से विचार विमर्श कर उनके विचार जाने

हरिद्वार। जिला पंचायतराज अधिकारी श्री अतुल प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि उत्तराखण्ड़ शासन के कार्यालय ज्ञाप/ अधिसूचना संख्या-570 दिनांक 27 जुलाई 2022 द्वारा ग्रामीण एवं शहरी निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण निर्धारण एवं पिछड़े वर्गों के पिछडेपन की प्रकृति एवं निहितार्थाे की समसामयिक जाँच हेतु श्री बी०एस० वर्मा, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, मा0 उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय समर्पित आयोग का गठन किया गया है। इस क्रम में आज दिनांक 04.08.2022 गुरूवार को पूर्वान्ह 11.00 बजे विकास खण्ड सभागार खानपुर एवं अपरान्ह 03.00 बजे विकास खण्ड सभागार लक्सर में मा० आयोग के अध्यक्ष श्री बी०एस० वर्मा द्वारा जन सुनवाई करते हुए उपस्थित लोगों के विचार एवं सुझाव जाने गये। इस दौरान आयोग के सदस्य सचिव व अपर सचिव पंचायतीराज उत्तराखण्ड शासन श्री ओमकार सिंह, उप निदेशक पंचायतीराज   श्री मनोज कुमार तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी (मुख्यालय), श्रीमती हिमाली जोशी पेटवाल, खण्ड विकास अधिकारी रूडकी / बहादराबाद व सहायक विकास अधिकारी (पं०) रूडकी / बहादराबाद उपस्थित रहे। आयोग के अध्यक्ष श्री वर्मा द्वारा उपस्थित ग्रामीण जन व अन्य पिछडा वर्ग के हितबद्ध व्यक्तियों से विचार विमर्श कर उनके विचार जाने गये।     
उपनिदेशक श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा लोगों से निदेशालय पंचायती राज, देहरादून के पते पर आयोग हेतु लिखित सुझाव भेजने का आग्रह भी किया गया।

Related Posts

सामुदायिक केन्द्र समिति (रजि.) शिवालिक नगर द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

  हरिद्वार, 21 जून 2026। सामुदायिक केन्द्र समिति (रजि.) शिवालिक नगर द्वारा आज 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामुदायिक केन्द्र परिसर में भव्य योग दिवस समारोह का आयोजन…

जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

हरिद्वार राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला गंगा संरक्षण समिति एवं जिला होम्योपैथिक विभाग हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय “स्वस्थ वृद्धावस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *