साई कुटुम्ब द्वारा गोविंदघाट पर “सामूहिक साई स्नान” का आयोजन

 

आज दिनांक 26 मई 2024 को साई कुटुम्ब द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गोविंदघाट पर 11 वीं बार सामूहिक साई स्नान का आयोजन किया गया । साई कुटुम्ब अध्यक्ष पूनम कपिल ने बताया कि दूर दूर से आए साई भक्त अपने संग लाई साई प्रतिमाओं के साथ प्रातः 10 बजे विशाल ऑप्टिकल्स पर एकत्र हुए । साई भक्तों को समाज सेवी डॉक्टर विशाल गर्ग द्वारा जलपान कराया गया । वहां से साई भक्त शोभायात्रा के रूप में साई प्रतिमाओं को अपने सर पर रख कर ढोल बाजे के साथ नाचते गाते, साई के जयकारे लगाते हुए गोविंदघाट पर पहुंचे । शोभायात्रा को डॉक्टर विशाल गर्ग एवं साई भक्त राम आर्य जी के द्वारा नारियल फोड़ कर रवाना किया गया । रास्ते में साई प्रतिमाओं व साई भक्तों पर पुष्प वर्षा होती रही ।
गोविंदघाट पहुंच कर दिल्ली, मोदीनगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की, अंबाला, चंडीगढ़, देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार के स्थानीय साई भक्तों ने साई प्रतिमाओं संग सामूहिक रूप से गंगा स्नान किया । गंगा स्नान करते हुए साई भक्त साई बाबा की जय, गंगा मईया की जय के जयकारे लगा रहे थे । स्नान के बाद साई प्रतिमाओं को सुंदर सुंदर वस्त्र व गहने पहना कर सजाया गया। साई कुटुम्ब की तरफ से साई स्नान में पहुंची साई प्रतिमाओं का सुंदर सी माला पहना कर स्वागत किया गया । उसके बाद सभी ने मिल कर साई बाबा की आरती की । आरती के बाद साई को भोग लगा कर साई भक्तों व घाट पर उपस्थित लोगों को भंडारा कराया गया । साई कुटुम्ब की तरफ से दूर दूर से आए साई भक्तों का माला व पटका पहना कर स्वागत किया गया । सामूहिक साई स्नान के आयोजन को सफल बनाने में साई कुटुम्ब से सचिव नितिन जयसिंह, पूजा रानी, बबली, विनोद कुमार, शिखा, ओमप्रकाश सिंह, सुरेश कुमार, कविता, अर्चना, सुनीता, सुमित, रवि वर्मा, रिया, पंकज, मोना जयसिंह, भानु आदि का सरहानीय योगदान रहा । साई स्नान में विशेष रूप से अजय मालिक, राम आर्य, राजकुमार मल्होत्रा, दीपक टंडन, गुंजन क्वात्रा, रोहित कमल, आशीष जैन, भूपेंद्र पंवार , सीमा पंवार, किरण अरोड़ा, ममता, रजनीश मेहता सहित सैंकड़ों भक्त शामिल हुए ।  

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *