कैलाशानंद गिरी महाराज ने विदेशी भक्तों के साथ फूलों की होली खेली और सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।

हरिद्वार, 23 मार्च। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने श्री दक्षिण काली मंदिर में विदेशी भक्तों के साथ फूलों की होली खेली और सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर निरंजन पीठाघीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि होली रंगों और प्रेम का पर्व है। दुनिया भर में रहने वाले सनातनी खुशीयों और बुराई पर सच्चाई के जीत के प्रतीक और रंगों का उत्सव होली मनाते हैं। भगवान शिव शमशान में होली मनाते थे। भगवान श्रीकृष्ण की बरसाने की होली आज भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि रंगों और उमंगों का पर्व होली एक दूसरे को आपस में जोड़ता है। रंगों, उमंगों और उल्लास का पर्व होली जीवन को नई प्रेरणा देता है। होली मनाते समय मर्यादा का ध्यान रखें और अपनी खुशीयों में समाज के जरूरतमंद वर्ग को भी शामिल करें। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देश में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व भारत की संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं और समाज को आपस में जोड़ते हैं। जिससे एकता, प्रेम और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने सभी को चंदन का तिलक लगाकर स्वगात किया। स्वामी अंवतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि 25 मार्च को स्वामी कैलशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में श्री दक्षिण काली मंदिर में रंगों की होली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में संत महंत शामिल होंगे। इस अवसर पर स्वामी शंकरतिलक आनंद, स्वामी आद्यानंद सरस्वती, डा.राजेंद्र पाराशर, पदम प्रकाश शर्मा, बिजनौर और मेरठ से आए भक्त शामिल रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *