सेवा ही सनातन धर्म और संत महापुरूषों का उद्देश्य है-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार- अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविं्रदपुरी महाराज ने रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी दयामूत्र्यानन्द महाराज, स्वामी अनाघानंद एवं स्वामी एकाश्रयानंद का फूलमाला पहनाकर और मां मनसा देवी का चित्र भेंटकर स्वागत किया। निरंजनी अखाड़े में संतों का स्वागत करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सेवा ही सनातन धर्म और संत महापुरूषों का उद्देश्य है। गरीब, जरूरतमंद और असहायों की सेवा ईश्वर पूजा के समान है। मानव सेवा में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम का उल्लेखनीय योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल और अब डेंगू से पीड़ित रोगियों की सेवा में रामकृष्ण मिशन ने उत्कृष्ट योगदान किया। जिससे हजारों लोगों को राहत मिली। स्वामी दयामूत्र्यानन्द महाराज ने कहा कि धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के साथ देश को सांस्कृतिक रूप से एकजुट करने में भी संत समाज की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में सेवा कार्यो में श्रीमहंत रविंद्रपुरी विशेष भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यो से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल रही है। निरंजनी अखाडे के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि रोगों से पीड़ित मानवता की सेवा में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम का योगदान बेहद प्रशंसनीय है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *