अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने दी अक्षय तृतीया और चारधाम यात्रा की शुभकामनाएं दी

हरिद्वार, 22 अप्रैल। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सभी को अक्षय तृतीया और चारधाम यात्रा शुरू होने की शुभकामनाएं देते हुए यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा की मंगलकामना की। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, यमुमोत्री व गंगोत्री धाम देश विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। प्रतिवर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड आते हैं। बाबा केदार, भगवान बद्रीविशाल और माता गंगोत्री व यमुनोत्री सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करती हैं। चारधाम यात्रा आस्था के साथ उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण योगदान करती है। यात्रा के दौरान लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। इसलिए सभी को यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का अतिथी देवो भवः की भावना के साथ स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा को सकुशल व सुखद संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तत्पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को दर्शन कराने एवं बेहतर प्रबंधों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं से देवभूमि उत्तराखंड की गरिमा का सम्मान करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सभी को धर्मानुकुल आचरण करना चाहिए। साथ ही गंगा की निर्मलता और अवरिलता के प्रति भी सचेत रहना चाहिए। दूसरों को भी इसके प्रति सचेत करना चाहिए।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *