सनातन धर्म सच्चाई के मार्ग का अनुसरण करने का संदेश देता है-स्वामी ऋषि रामकृष्ण

हरिद्वार, 6 नवम्बर। निध्र्रन निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने वालों का हमेशा कल्याण होता है। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि सनातन धर्म सच्चाई के मार्ग का अनुसरण करने का संदेश देता है। भगवान राम व श्रीकृष्ण ने धर्म के मार्ग पर चलते हुए बुराईयों को समाप्त करने का मार्ग दिखाया। हिंदू धर्म शास्त्रों में मानव सेवा को ईश्वर पूजा के समान बताया गया है। इसलिए सभी को धर्मानुसार आचरण करते हुए मानव कल्याण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदैव परोपकार के लिए समर्पित रहने वाले संत महापुरूष भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। गौ गंगा गायत्री के प्रति समर्पित ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद महाराज ने संत परंपरांओं का पालन करते हुए हमेशा ही समाज को नई दिशा प्रदान की। स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद महाराज द्वारा शुरू किए गए सेवा प्रकल्पों का विस्तार करते हुए समाज के जरूरतमंदों की सेवा में अनुकरणीय योगदान कर रहे हैं।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *