गौमाता की सेवा से दूर होते हैं सभी संकट-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार, 26 अक्टूबर। केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौटे निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आर्शीवाद लिया और गौवर्धन पूजा का पर्व मनाया। सभी को गौवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति पर्वो की संस्कृति है। दीपावली के दौरान लगातार पांच दिनों तक मनाए जाने वाले पर्व जीवन में खुशीयों और उमंगों का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। कृषि और प्रकृति का आपस में गहरा संबंध है। गौवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी देता है। पर्यावरण संतुलित होगा तो देश में कृषि उत्पादन अच्छा होगा। जिससे किसानों के साथ सभी के जीवन में खुशहाली आएगी। इसलिए गौवर्धन पूजा के अवसर पर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी अवश्य लेना चाहिए। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि गौमाता में सभी तेतीस करोड़ देवी देवता वास करते हैं। गौवर्धन पूजा पर गायों की पूजा करें उन्हें हरा चारा खिलायें। गौमाता की सेवा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। संध नेता पदम सिंह ने कहा कि संतों के सानिध्य में पर्व मनाने से दोगुना पुण्य फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि गौवर्धन पूजा के अवसर पर भी गौवंश के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प भी अवश्य लें। इस अवसर पर महंत संविदानंद, स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *