जिला प्रैस क्लब रजि.हरिद्वार के अध्यक्ष राकेश वालिया के संयोजन में मध्य हरिद्वार स्थित दीपावली महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

हरिद्वार, 23 अक्टूबर। जिला प्रैस क्लब रजि.हरिद्वार के अध्यक्ष राकेश वालिया के संयोजन में मध्य हरिद्वार स्थित दीपावली महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला प्रैस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया ने पत्रकारों को उपहार भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में खुशीयां व उल्लास लेकर आए। ईश्वर यही कामना है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति पर्वो की संस्कृति है। पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाने का सशक्त माध्यम है। सामाजिक संस्थाओं के अलावा पत्रकार संगठन भी दीपावली पर्व के कार्यक्रम अन्य लोगों को भी प्रेरणा देते हैं। मुख्य अतिथी कुलदीप वालिया ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से जागरूक करने का काम करता है। जिला प्रैस क्लब पर समय समय पर जनहित के मुद्दों को उठाने में निर्णायक भूमिका निभाता चला आ रहा है। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि अपने दायित्व का निर्वहन समाज उत्थान में ठीक रूप से करें। इस अवसर पर नरेंद्र प्रधान, मोहनराजा, मनोज कश्यप, सनोज कश्यप, विक्की सैनी, राजेश कुमार, गौरव रसिक, योगेश पांडे, सोनू कुमार सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *