भगवान शिव को प्रिय है श्रावण मास-श्रीमहंत प्रेमदास

भगवान शिव को प्रिय है श्रावण मास-श्रीमहंत प्रेमदास
हरिद्वार, 6 जुलाई। सिद्धपीठ नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि सावन में भगवान शिव की आराधना करने से व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है और परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। नीलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने आए श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि भगवान शिव को श्रावण मास अत्यन्त प्रिय है। सभी को पूर्ण विधि विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। जलाभिषेक करते समय ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और भगवान शिव के साथ माता पार्वती का भी ध्यान करें। ऐसा करने से श्रद्धालु को भगवान शिव और माता पार्वती दोनों की कृपा प्राप्त होती है। शिव शक्ति की सम्मिलित कृपा से जीवन भवसागर से पार हो जाता है। सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। जीवन सदैव उन्नति की और अग्रसर रहता है। श्रीमहंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि सदैव भक्तों पर कृपा करने वाले भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सावन सबसे अच्छा अवसर है। इसलिए सभी को पूरे सावन मास भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *