मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मजबूत हो रही सनातन परंपराएं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 5 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने प्रशासन की और से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा किए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में सनातन परंपराएं लगातार मजबूत हो रही हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के बेहतर संचालन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कांवड़ मेले में देश भर से आने वाले शिवभक्तों की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं। जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में भगवान शिव स्वयं कनखल में अपनी ससुराल में विराजमान रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं। भगवान शिव को श्रावण मास अत्यन्त प्रिय है। श्रावण में विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से श्रद्धालु भक्त को भगवान शिव व माता पार्वती दोनों की कृपा प्राप्त होती है। भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक करने से वे अत्यन्त प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा को दर्शाने वाले कांवड़ मेले में प्रतिवर्ष करोड़ों शिवभक्त गंगा जल लेने के लिए पूरे देश से हरिद्वार आते हैं। शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा और सुविधा के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा बेहतर इंतजाम करने के साथ उन पर पुष्पवर्षा करना सराहनीय है। सभी को शिवभक्तों की सेवा और सम्मान करना चाहिए। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि 11 जुलाई से शिवभक्तों की सेवा के लिए चरण पादुका मंदिर में विशाल कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में कांवड़ लेने आने वाले शिवभक्तों की सेवा करने के साथ उन्हें चाय नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *