पाॅड कार से ना हो कुंभ मेले में शाही जुलूस निकालने में परेशानी- श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार, 8 जून। अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि कुंभ मेले में महाशिवरात्रि स्नान के लिए अखाड़ों की पेशवाई शिवमूर्ति से अपर रोड़ होते हुए हरकी पैड़ी पर शाही स्नान के लिए जाती है। अखाड़ों के शाही जुलूस में हाथी, घोड़े, रथ, अखाड़ों की 50-50 फीट ऊंची धर्म पताकाएं और लाखों की संख्या में नागा सन्यासी और श्रद्धाजु शामिल होते हैं। अखाड़ों के शाही स्नान के लिए जाने वाले मार्ग पर पाॅड कार संचालित करने की योजना तैयार की जा रही है। ऐसे में अखाड़ों को कोई परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि अखाड़े और संत समाज विकास के विरोधी नहीं है। बल्कि सरकार द्वारा संचालित की जा रही विकास योजनाओं का समर्थन करते हैं। लेकिन योजनाओं को धरातल पर उतारने से पूर्व सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने हिन्दी फिल्म आदिपुरूष के निर्माता द्वारा फिल्म के शौ में एक सीट भगवान हनुमान जी के लिए छोड़े जाने के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि फिल्म निर्माता का यह निर्णय अति प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होने पर वे अखाड़े के संतों और भक्तों को फिल्म दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे अन्य निर्माता निर्देशक को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और हिन्दू धर्म के खिलाफ फिल्मों का निर्माण बंद करना चाहिए। उन्होंने लव जेहाद व लैंड जेहाद जैसी घटनाओं के प्रति हिंदू समाज से सतर्कता बरतने की अपील भी की।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *