लोक कल्याण के लिए प्रतिवर्ष श्री दक्षिण काली मंदिर में पूरे सावन माह आयोजित की जाने वाली निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव आराधना

हरिद्वार, 19 अगस्त। लोक कल्याण के लिए प्रतिवर्ष श्री दक्षिण काली मंदिर में पूरे सावन माह आयोजित की जाने वाली निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव आराधना शनिवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गयी। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि लोक और शास्त्र दोनों के देवता भगवान शिव को सावन अति प्रिय है। सावन में किए जाने वाले जलाभिषेक और पूजन से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैैं। माता पार्वती ने सावन में ही तप कर भगवान शिव को प्रसन्न किया था। भगवान शिव इतने भोले हैं कि भक्त द्वारा अर्पित किए जाने वाले एक लोटा जल से ही प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सावन शिव आराधना करने से प्रत्येक मनोरथ पूरा होता है। जो व्यक्ति सावन में प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, गंगाजल, भांग, धतूरा, शहद, दही, चंदन आदि अर्पित करता है। उसके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, स्वामी लाल बाबा, आचार्य पवन दत्त मिश्रा, आचार्य प्रमोद पांडे, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, चेतन शर्मा, राजू शुक्ला, अनुराग वाजपेयी, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

    दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

    राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

    हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *