निरंजनी अखाड़े में किया नारी शक्ति उत्सव का आयोजन
शक्ति की प्रतीक है नारी -श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 26 मार्च। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में पांचवा नवरात्र नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कन्या पूजन किया और 101 महिलाओं को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर व मां की चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडीएम बीरसिंह बुदियाल, एसडीएम पूरणसिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट नुपुर वर्मा, उत्तराखंड सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता सुश्री मंजू डैनी, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा, मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में नारी को शक्ति की प्रतीक व पूज्नीया माना गया है। नवरात्रों में शक्ति स्वरूपा मां भगवती की पूजा अर्चना का खास महत्व है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्रों को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंद माता को समर्पित पांचवें नवरात्र पर नारी शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का स्वरूप और सृष्टि का आधार है। नारी के बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। सभी को नवरात्रों में बेटियों व महिलाओं का सम्मान करने व उन्हें प्रगति के अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लेना चाहिए। एडीएम बीरसिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट नुपुर वर्मा, सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता सुश्री मंजू डैनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और सभी को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी। अपर जिलाधिकारी बीएस बुदियाल ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नवरात्रों को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा को साकार करते हुए सनातन धर्म संस्कृति को संरक्षित संवर्धित करने का काम किया है। नगर मजिस्ट्रेट नुपूर वर्मा ने कहा कि मातृ शक्ति पूजन से महिलाओं को समाज में और अधिक सम्मान मिलेगा जिससे महिलाएं बढ़-चढ़कर समाज के कार्यों में भागीदारी निभाकर प्रदेश को मजबूत करने का काम करेगी। कार्यक्रम में एसएमजेएन कालेज की एनएसएस छात्राओं ने भजन प्रस्तुत किए। डा.निरंजनी अखाड़े में किया नारी शक्ति उत्सव का आयोजन
शक्ति की प्रतीक है नारी -श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 26 मार्च। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में पांचवा नवरात्र नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कन्या पूजन किया और 101 महिलाओं को उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर व मां की चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडीएम बीरसिंह बुदियाल, एसडीएम पूरणसिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट नुपुर वर्मा, उत्तराखंड सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता सुश्री मंजू डैनी, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा, मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में नारी को शक्ति की प्रतीक व पूज्नीया माना गया है। नवरात्रों में शक्ति स्वरूपा मां भगवती की पूजा अर्चना का खास महत्व है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्रों को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंद माता को समर्पित पांचवें नवरात्र पर नारी शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का स्वरूप और सृष्टि का आधार है। नारी के बिना सृष्टि की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। सभी को नवरात्रों में बेटियों व महिलाओं का सम्मान करने व उन्हें प्रगति के अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लेना चाहिए। एडीएम बीरसिंह बुदियाल, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट नुपुर वर्मा, सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता सुश्री मंजू डैनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और सभी को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी। अपर जिलाधिकारी बीएस बुदियाल ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नवरात्रों को नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाने की घोषणा को साकार करते हुए सनातन धर्म संस्कृति को संरक्षित संवर्धित करने का काम किया है। नगर मजिस्ट्रेट नुपूर वर्मा ने कहा कि मातृ शक्ति पूजन से महिलाओं को समाज में और अधिक सम्मान मिलेगा जिससे महिलाएं बढ़-चढ़कर समाज के कार्यों में भागीदारी निभाकर प्रदेश को मजबूत करने का काम करेगी। कार्यक्रम में एसएमजेएन कालेज की एनएसएस छात्राओं ने भजन प्रस्तुत किए। डा.एसके माहेश्वरी, अश्वनी कुमार जगता सुषमा नयाल, अखिल भारतीय सनातन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश संयोजक विशाल गर्ग, राजवीर सिंह कटारिया, प्रमोद गिरि, मनोज मंत्री, टीना टुटेजा, सुंदर राठौर, प्रतीक सूरी, संदीप अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
एसके माहेश्वरी, अश्वनी कुमार जगता सुषमा नयाल, अखिल भारतीय सनातन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश संयोजक विशाल गर्ग, राजवीर सिंह कटारिया, प्रमोद गिरि, मनोज मंत्री, टीना टुटेजा, सुंदर राठौर, प्रतीक सूरी, संदीप अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *