हरिद्वार, 21 मार्चं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में निरंजनी अखाड़े में नवरात्र उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने नवरात्र उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। विश्व कल्याण की कामना को लेकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज नौ दिनों तक देवी भगवती के निमित्त विशेष अनुष्ठान करेंगे। जिसमें अखाड़े के संत व श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि समाज को ज्ञान की प्रेरणा के साथ अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने में संत समाज की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र के दौरान देश में भक्ति व अध्यात्म का जो वातावरण बनता है। उससे पूरे विश्व के लोग सनातन धर्म संस्कृति के प्रति आकर्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को विधि विधान से देवी भगवती की आराधना करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *