अपर मेला अधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र एवं श्री रामजी शरण शर्मा ने आज रोड़ी वेलवाला, वैरागी कैम्प और गौरीशंकर दीप क्षेत्रों का निरीक्षण किया

 हरिद्वार समाचार– अपर मेला अधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र एवं श्री रामजी शरण शर्मा ने आज रोड़ी वेलवाला, वैरागी कैम्प और गौरीशंकर दीप क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सर्व प्रथम अपर मेलाधिकारीगण रोड़ी वेलवाला पहुंचे, वहां उन्होंने सड़कें कितनी चैड़ी हैं आदि का निरीक्षण करने के पश्चात रोड़ी वेलवाला में 20 बेड का बन रहे अस्पताल के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। तत्पश्चात अपर मेलाधिकारीगण बैरागी कैम्प पहुंचे। वहां उन्होंने निर्मित हो रहे 20 बेड के हाॅस्पिटल की क्षमता को भारत सरकार की गाइड लाइन को देखते हुये बढ़ाकर 50 बेड करने की संभावना पर विचार करने की बात कही। उन्होंने वहां उपस्थित सेक्टर मजिस्टेट से वहां बन रहे सुलभ शौचालय एवं कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी ली।
अपर मेलाधिकारियों ने इसके बाद गौरीशंकर दीप का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने टिन से किये जा रहे बैरिकेडिंग के बारे में वहां उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली तथा अधिकारियों को मौके पर ही कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। अपर मेलाधिकारियों ने गौरीशंकर दीप में भी बन रहे 20 बेड के हाॅस्पिटल की क्षमता को भारत सरकार की गाइड लाइन को देखते हुये बढ़ाकर 50 बेड करने की संभावना पर विचार करने की बात कही।
इस अवसर पर सेक्टर मजिस्टेट श्री अजय वीर सिंह, तहसीलदार श्री मंजीत सिंह, स्वास्थ्य विभाग के डाॅ0 सचिन चैबे एवं विनय त्यागी सहित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *