सनातन धर्म में पर्वो का विशेष महत्व-स्वामी आलोक गिरी

हरिद्वार– मकर संक्रांति के अवसर पर जगजीतपुर स्थित श्री बालाजी धाम सिद्ध बली नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में पर्वों का खास महत्व है। लोग पर्वों को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाते हैं। पर्व समाजिक समरसता का प्रतीक है और यह लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की विशेषता है कि इसमें प्रत्येक पर्व का एक अलग महत्व होता है। पर्व हमारी भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म की मुख्य धरोहर है। जो पूरे विश्व में भारत को महान बनाते हैं। राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने में पर्व विशेष माध्यम हैं। प्रत्येक पर्व पर किसी देवी देवता का नाम जुड़ा होता है और उसकी आराधना की जाती है। मकर संक्रांति पर्व भगवान सूर्य नारायण के उत्तरायण होने का पर्व है। इसी दिन से भगवान सूर्य नारायण पृथ्वी के नजदीक आने लगते हैं और दिन बड़े होने लगते हैं। मान्यता है कि इस दिन से तिल तिल दिन बढ़ता है। मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी प्रसाद का विशेष महत्व है। इसी मंदिर में सुबह पूजा अर्चना के उपरांत भक्तों के लिए प्रसाद का शुभारंभ किया गया। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए निश्चित दूरी बनाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आम आदमी पार्टी के रानीपुर विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी प्रशांत राय ने भी मंदिर पहुंचकर स्वामी आलोक गिरी से आशीर्वाद ग्रहण किया और आम आदमी पार्टी की नीतियों पर विचार विमर्श किया। प्रशांत राय ने लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का निवेदन किया। इस दौरान नारायण पंडित, कामेश्वर यादव, धीरज वशिष्ठ, संजय कुमार, गौरव कुमार, संदीप कुमार दिनेश वालिया नीतीश वालिया धर्मेंद्र चैधरी, प्रमोद गिरी, स्वामी नीरज गिरी, कामेश्वर पुरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *