हरिद्वार, 7 सितम्बर। श्री चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की वाणी श्रीमद् भागवत गीता पूरे विश्व का मार्गदर्शन करने वाला गं्रथ है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी का जीवन मंगलमय होगा। उन्होंने जी-20 सम्मेलन की सफलता की कामना करते हुए कहा कि संत समाज के आशीर्वाद से जी-20 सम्मेलन सकुशल संपन्न होगा। भारत की धरती से पूरे विश्व की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के देश का राष्ट्रपति बनने की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा।
एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन
दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…


